परवेज अख्तर/सिवान:
नगर थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरी की घटनाओं को लेकर आम से खास तक के लोग दहशत में हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस शहर में सक्रिय चोरों के विरुद्ध कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। जिसके चलते शहर में सक्रिय चोरों के फन दिन पे दिन उठते जा रहा हैं। आए दिन कहीं न कहीं सक्रिय चोर दुकान तथा मकानों का ताला तोड़ घटना को खुलेआम अंजाम दे रहे हैं। सक्रिय चोरों पर आश्चर्य तो तब हुई कि जब रविवार की रात्रि जिला सत्र न्यायधीश के न्यायालय से सटे पश्चिमी बाउंड्री को फांदकर जिला अधिवक्ता संघ के कक्ष संख्या 2 का जंगला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा रूम में रखे बहुमूल्य कागजातों की चोरी कर ली है। घटना को अंजाम देने के बाद चोर आसानी से पुनः तोड़े हुए उसी जंगले के रास्ते से निकल कर फरार हो गए हैं।घटनास्थल को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि जिला अधिवक्ता संघ के कक्ष संख्या 2 में किसी चोर या अपराधी छवि वाले व्यक्ति का न्यायालय में लंबित मामलों का फाइल रखा होगा। उसी फाइल को गायब करने के उद्देश्य से चोरों द्वारा ऐसी घटना को अंजाम दी गई है।
उधर इस घटना को लेकर न्यायालय कर्मी द्वारा इसकी लिखित शिकायत स्थानीय नगर थाना को दी गई है। इसके बावजूद पुलिस न तो घटनास्थल का मुआयना कर सकी और न ही इस पर कोई संज्ञान लिया। उधर स्थानीय पुलिस द्वारा इतनी बड़ी शिथिलता बरतने को लेकर जिला अधिवक्ता संघ के कक्ष संख्या 2 के वरीय अधिवक्ता रघुवर सिंह, विजय कुमार तिवारी, प्रदीप कुमार मिश्रा, मुन्ना सिंह, चंद्र किशोर नाथ तिवारी, सुनील कुमार सिंह तथा कामेश्वर तिवारी ने स्थानीय पुलिस पर कई गंभीर आरोप लगाया है। साथ हीं उपरोक्त अधिवक्तागणों ने वरीय पुलिस पदाधिकारी को नगर थाना पुलिस के प्रति बरती जा रही निष्क्रियता को लेकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं न्यायालय में चोरी कर बहुमूल्य कागजातों को गायब किए जाने की घटना को लेकर पूरे सोमवार न्यायालय परिसर में एक चर्चा का विषय बना रहा। लोग इस चोरी की घटना को लेकर कई तरह की चर्चाएं करने से बाज नहीं आ रहे थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…