✒️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के दारौंदा थाना क्षेत्र के रुकुंदीपुर पंचायत के मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप हत्याकांड मामले में महाराजगंज पुलिस द्वारा चार एक का फोर्स तैनात किया गया है, हालांकि लोगों के इस बात को लेकर लगातार चर्चा हो रही है कि जब से प्रदीप तिवारी की हत्या हुई है महाराजगंज पुलिस आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है। सभी जगह महाराजगंज पुलिस के अधिकारी दिखाई दे रहे हैं। जबकि इस हत्याकांड मामले में सभी आरोपित दारौंदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत है। इस मामले में मुखिया बबीता देवी के स्वजन या घर के लिए सुरक्षा के लिए तैनात पुलिस अधिकारी से लेकर पुलिस जवान तक महाराजगंज थाने की पुलिस तैनात किया गया है।
दारौंदा थाना क्षेत्र होने के बावजूद महाराजगंज थाने की पुलिस की तैनाती को देखकर लोगों के बीच खूब चर्चा होने लगी है। विधायक कर्णजीत सिंह ने बताया कि प्रदीप हत्याकांड में सभी आरोपित को शीघ्र गिरफ्तारी के लिए एसपी से मिलकर बातचीत किये है। उन्होंने बताया कि दारौंदा थाना में नये थाना प्रभारी नहीं बनाएं गये है। शीघ्र नये थाना प्रभारी योगदान कर सकते हैं। विदित हो कि दारौंदा प्रखंड के रुकुन्दीपुर पंचायत के मुखिया बबीता देवी के पति प्रदीप तिवारी को 7 नवंबर को अपने गांव आने के दौरान जगदीशपुर गांव के समीप बेफौफ अपराधियो ने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद पुलिस लगातार संदेहात्मक ठिकानों पर आरोपित को गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…