Categories: Tarwara Hindi News

सिवान तरवारा मोड़ पर बड़की माई महायज्ञ का शुभारंभ, शहर में निकाला गया कलश यात्रा

परवेज अख्तर/सिवान : सिवान के तरवारा मोड़ स्थित माँ काली दुर्गा दिव्य शक्ति उर्फ बड़की माई महायज्ञ का शुभारंभ आज से हो गया। आयोजको द्वरा शानदार शहर में कलश यात्रा निकाला गया जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं कलश लेकर पूजा स्थल पर पहुची। कलश यात्रा में हाथी घोड़े झांकी की प्रस्तुति देखने को मिली। यह कलश यात्रा मन्दिर प्रांगण से प्रारंभ होकर मखदूम सराय मोड़, बबुनिया मोड़ होते हुए माहपुर वैशाखी रामकृष्ण शारदा मठ से पवित्र गंगा जल लेकर बड़की माई मन्दिर वापस पहुची। इसके बाद पंचाग पूजन एवं मंडप प्रवेश हुआ वहीं यज्ञ के दूसरे दिन यानी कल बुधवार को देवी पूजन,स्तम्भ पूजन,हवन यज्ञ होगा।

वहीं पूर्णाहुति के उपरांत महाभोग (विशाल भण्डारा) का आयोजन होगा जिसमें भक्तगण प्रसाद ग्रहण करेंगे। वहीं इस पावन अवसर पर प्रसिद्ध भोजपुरी लोक गायक राहुल यादव, शिखा सहनी, शैलेश मिश्रा, राजन सिंह के द्वारा देवी जागरण के अंर्तगत अपने मधुर स्वर से देवी जागरण का भक्तिमय कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे। सिवान में इस तरह के भव्य माहायज्ञ को देखने के लिए सिवान के बाहर से भी लोग पहुचे है। इस माहायज्ञ से पूरा सिवान शहर भयक्तिमय महौल में डूबा हुआ है। यज्ञ को सफल बनाने के लिए लोग अपनी इच्छा अनुसार दान कर रहे है । दो दिवसीय चलने वाला यह यज्ञ कल पूण्य आहुति के बाद सम्पन्न हो जाएगा।रामबिलास सिंह, सीताराम चौधरी, लालू यादव,राजन गुप्ता विक्की, दिनेश यादव, राकेश दुबे, हरेंद्र यादव, अभिनव पटेल बीरेंद्र सिंह, मुन्ना गुप्ता, अर्जुन यादव सहित कई मेम्बर मौजूद रहे ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026