परवेज अख्तर/सिवान : जिले के बसंतपुर प्रखंड मुख्यालय में शुक्रवार को नवनिर्मित बीआरसी भवन सह लर्निंग प्रशिक्षण भवन का उद्घाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी विनयशंकर दूबे ने फीता काटकर किया। इस दौरान नवनिर्मित भवन में एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान पुस्तक क्रय, पोशाक, छात्रवृत्ति राशि वितरण की समीक्षा की गई। साथ ही बीईओ ने गोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों को पुस्तक क्रय एवं राशि अंतरण के संबंध में सख्त निर्देश दिये। बीईओ ने बताया कि भवन का निर्माण बिहार शैक्षणिक आधारभूत संरचना द्वारा किया गया है। इसका उपयोग लर्निंग प्रशिक्षण भवन के रूप में किया जाना है। मौके पर बीआरपी राजेन्द्र प्रसाद ठाकुर, डॉ. प्रदीप कुमार सिंह, ब्रजकिशोर प्रसाद, वशिष्ठ प्रसाद, कृष्णा प्रसाद, हरेंद्र राय, अमजद आलम, विनोद तिवारी, विशेश्वर माझी, राकेश बैठा, कुमुद सिंहा, शत्रुघ्न राम आदि मौजूद थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…