परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हुसैनगंज प्रखंड के छपियां बुज़ुर्ग पंचायत की मुखिया ललिता देवी ने गुरुवार को सामुदायिक भवन छपियां में बने आरटीपीएस का उद्धाटन फीता काट कर किया।इस मौके पर आईटी मैनेजर अमित कुमार दास एवं पीआरओ करुणानंद पुरुषोत्तम भी उपस्थित थे। इस अवसर पर कार्यपालक सहायक कुमार चित्रांश के द्वारा भरत शर्मा और सुनीता देवी का आवास प्रमाण पत्र का आवेदन स्वीकार किया गया। काउंटर के खुलने से सभी ग्रामीणों को लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम के तहत जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र अलावा लोक शिकायत निवारण अधिनियम से संबंधित आवेदन पत्र भी प्राप्त किए जाएंगे, जिससे ग्रामीणों को प्रखंड अथवा जिला मुख्यालय नहीं जाना पड़ेगा। सभी आवेदन ऑन लाइन प्राप्त किए जाएंगे जो बिल्कुल निश्शुल्क होंगे। इस अवसर स्थानीय सरपंच कबूतरी देवी, उप मुखिया रिंकी देवी, सत्य प्रकाश, आवास सहायक कृष्णा कुमार पुष्पज, संजय कुमार, ग्राम कचहरी सचिव रवि शंकर राम,वार्ड सदस्य मंजू देवी, लड्डू राय समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…