Siwan News

विभिन्न योजनाओं द्वारा बने सड़क का उद्घाटन

परवेज अख्तर/सिवान : जिले के हसनपुरा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में विभिन्न योजनाओं द्वारा बने सड़क का उद्घाटन सांसद ओमप्रकाश यादव, जिलाध्यक्ष संगीता चौधरी एवं जिला पार्षद बेबी तथा बुबन देवी ने संयुक्त रूप से किया। जिन योजनाओं का उद्घाटन हुआ उनमें जिला पार्षद मद से फलपुरा में कोहरौता से भेखपुरवा तक 7 लाख 45 हजार की लागत से सड़क, मंदरौली में मेरही से करमासी तक 7 लाख 13 हजार की लागत से निर्मित सड़क, हसनपुरा से करमासी मुख्य मार्ग में 7 लाख 14 हजार 300 की लागत से निर्मित सड़क, लहेजी में जयप्रकाश के बथान से दलित बस्ती तक 8 लाख 81 हजार की लागत से निर्मित सड़क, हसनपुरा मुख्य मार्ग से मैनेजर यादव के बथान तक 7 लाख 13 हजार 7 सौ की लागत से सड़क का कार्य शामिल है। वहीं क्षेत्रीय सांसद मद से हरपुरकोटवा में पीसीसी 4 लाख 49 हजार, चांद परसा में 12 लाख 51 हजार की लागत से पीसीसी, चांद परसा गांव में 5 लाख 57 हजार की लागत से पीसीसी सड़क शामिल हैं। वहीं चांद परसा में एक सभा को संबोधित करते हुए सांसद ने केंद्र सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों की जानकारी दी। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष प्रभुनाथ यादव, मंडल अध्यक्ष वृजनंदन सिंह, नकुल यादव, जिला पार्षद प्रतिनिधि महेश यादव, मुखिया संजय यादव, स्वामीनाथ राम, सरपंच मनोज साह, राजू चौधरी, शैलेश सिंह, नीलकमल प्रसाद, राजेश प्रसाद, शैलेंद्र तिवारी, उत्तम सिंह, अजीत सिंह, ब्रजेश सिंह, श्रीकांत प्रसाद, चन्द्र भूषण सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024