Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के सिसवन थाना क्षेत्र में बढ़ी चोरी की घटनाएं

परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के सिसवन थाना क्षेत्र मे बाइक चोरी की घटनाएं पिछले कुछ दिनों से काफी बढ़ गई हैं। चोरों की सक्रियता से स्थिति ऐसी बन गई है कि थाना क्षेत्र में कहीं बाइक खड़ी करने पर उस पर हमेशा नजर बनाए रखनी पड़ रही है। नजर हटते ही चोर बाइक को उड़ा ले रहे हैं।बाइक मालिकों ने बाइक चोरी होने को लेकर सिसवन थाना में आवेदन दिया है।

बखरी गांव निवासी राजु कुमार राय ने सोमवार को आवेदन देकर गांव के ही बब्लू सिंह,विनय कुमार सिंह उर्फ सोनू सिंह एवं पवन सिंह पर मोटरसाइकिल चोरी का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है।राजु कुमार राय ने अपने दिए आवेदन मे कहा है कि मै जब रविवार की सुबह तीन बजे सो कर उठा तो देखा कि तीनों मेरे दरवाजे पर खड़े थे ।

जिसमें बब्लू सिंह एवं पवन सिंह हथियारों से लैस होकर खड़े थे तथा विनय सिंह मेरा मोटरसाइकिल घर से निकाल रहे थे।मै हथियार देखकर डर गया,वे लोग जाते जाते मुझे एवं मेरे परिवार को जान मारने की धमकी भी दिए।वहीं बखरी पंचायत के सरपंच शंकर सिंह के द्वारा 27. मई को सिसवन थाना में आवेदन देकर राजु कुमार के पुत्र सनी राय एवं रनी राय पर बाईक चोरी की प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है मामले की जांच की जा रही है।जांच कर आगे की कार्यवाई कि जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026