Categories: पटना

शराब पीने से मौत मामले पर सरकार के एक मंत्री का अजब-गजब बयान, कहा- “आखिर सरकार कितनी पुलिस रखेगी…उसे कहां-कहां लगाएगी”

बिहार: प्रदेश के अलग-अलग जिलों में एक ओर जहां कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो रही है, वहीं राज्य के एक मंत्री ने अजीबोगरीब बयान दे दिया। बिहार के पर्यटन विभाग के मंत्री नारायण प्रसाद ने कहा कि आखिर सरकार कहां-कहां पुलिस लगाएगी।

उन्होंने यह भी माना कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बाद भी शराब की बिक्री हो रही है. उन्होंने यह भी कहा कि जिनके घर वाले शराब पीते हैं, उनको समय से सूचना देनी चाहिए।

बिहार के नौतन क्षेत्र के विधायक और मंत्री नारायण प्रसाद अपने क्षेत्र में लोगों की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत के बाद पीड़ित व्यक्तियों को देखने अस्पताल गए और लोगों से जानकारी ली. इस दौरान मंत्री से जब पत्रकारों ने पूछा कि ‘आखिर सिस्टम कहां फेल है’ तो मंत्री ने जवाब दिया, “आखिर सरकार कितनी पुलिस रखेगी।

कहां-कहां, कौन-कौन गांव, किस व्यक्ति के पास रखेंगे? वहां जो लोग शराब पीते हैं, उनके घर के लोगों को सूचना देनी चाहिए कि हमारे घर के लोग फलां जगह शराब पीते हैं और जब कार्रवाई नहीं होती, तब सरकार जिम्मेदार होती.”

मंत्री ने आगे उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलने के बाद जिला और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी पहुंचे है. उन्होंने भी अस्पताल जाकर डॉक्टर्स से मुलाकात की है और बेहतर इलाज का निर्देश दिया है. उन्होनें भरोसा देते हुए कहा कि इस घटना की जिम्मेदारी तय हो जाए तो सरकार अवश्य कार्रवाई करेगी. मंत्री ने माना कि बिहार में शराबबंदी के बाद भी कुछ लोग चोरी छिपे शराब बनाते है और जहरीली शराब बनाते हैं, जो नुकसानदेह होता है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026