अभद्र टिप्पणी न केवल मुसलमानों बल्कि देश की बुनियाद व लोकतंत्र पर हमला है: अमरजीत कुशवाहा

बुलडोजर राज व मुस्लिमों पर संगठित हमले के खिलाफ सीवान में माले ने निकाला नागरिक प्रतिवाद मार्च

परवेज अख्तर/सिवान: भाजपा प्रवक्ताओं द्वारा की गई अभद्र अभद्र टिप्पणी, भाजपा-आरएसएस द्वारा मुस्लिमों के खिलाफ घृणा-नफरत व संगठित हमले तथा देश को फासीवादी बुलडोजर राज में धकेलने के खिलाफ गुरुवार को माले ने नागरिक मार्च निकाला. यह मार्च अम्बेडकर चौक से बबुनिया मोड़ होते हुए जेपी चौक पर एक सभा में तब्दील हुआ. नागरिक मार्च के दौरान आफरीन फातिमा के घर पर बुलडोजर क्यों-जवाब दो, न्यायतंत्र पर बुलडोजर राज नहीं चलेगा, संविधान-लोकतंत्र को बुलडोज करना बंद करो, मुस्लिम युवकों पर हमले क्यों-जवाब दो, नागरिकता आंदोलन के कार्यकर्ताओं की प्रताड़ना बंद करो, सांप्रदायिक जहर उगलने वाली नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल को गिरफ्तार करो-सजा दो, रांची पुलिस फायरिंग के दोषियों को गिरफ्तार करो आदि नारे लगा रहे थे.

जीरादेई विधायक अमरजीत कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि आज हम एक बेहद कठिन दौर से गुजर रहे हैं. विगत 15 दिनों से पूरे भारत व दुनिया में भाजपा प्रवक्ताओं नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल द्वारा की गई अभद्र टिप्पणी के कारण हंगामा जारी है. जब दुनिया भर में इसका प्रतिवाद शुरू हुआ, उसकी कड़ी निंदा की जाने लगी, भारत के राजदूतों को फटकार लगाई गई, खाड़ी देशों से आर्थिक आमदनी बाधित होने की आशंका पैदा होने लगी, तब उन देशों को खुश करने के लिए भाजपा नेताओं ने कहा कि नुपूर शर्मा व नवीन कुमार जिंदल जैसे लोग फ्रिंज एलीमेंट हैं. उन्हें गंभीरता से नहीं लेना चाहिए. लेकिन हम जानते हैं कि यह सरकार झूठ बोल रही है. ये लोग फ्रिंज नहीं भाजपा के कोर हैं. इसलिए सरकार सबसे पहले हिंदुस्तान की जनता को जवाब दे और ऐसे जहर फैलाने वाले लोगों को तत्काल गिरफ्तार करके उनके खिलाफ कानून सम्मत कार्रवाई करे.

जयशंकर पंडित और विकास यादव ने कहा कि आज एक नई लड़ाई की जरूरत है. बुलडोजर की राजनीति ऐसी राजनीति है जिसमें न कोर्ट है न कानून है. जो भी भाजपा के खिलाफ है उसको बुलडोज कर दिया जा रहा है. आखिर यह भाजपा किस प्रकार का देश बना रही है ? हमारे सामने आज कोई दूसरा रास्ता नहीं है कि हम सड़कों पर आएं, इन ताकतों का मुंहतोड़ मुकाबला करें और इसके लिए हम सबको एक साथ आना होगा. जिस तरह से भाजपा ने आर्मी में भी अब ठेकाकरन कर दिया है उसके खिलाफ बड़े आंदोलन करना होगा. इस दौरान सनाल्हाखान, गौतम पांडे, सुनील यादव, सुजीत कुशवाहा, स्वर्णीमा सिंह, मुमताज मिया, चन्देस्वर प्रसाद, कमलदेव यादव, उपेंद्र सिंह आदि मौजूद थे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026