परवेज़ अख्तर/सीवान :- निर्दलीय प्रत्याशी कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने आज चुनाव प्रचार के अंतिम दिनअपने हजारों समर्थकों के साथ रैली निकाली। इस संबंध में कर्णजीत सिंह व्यास सिंह ने बताया कि मेरी लड़ाई किसी से नहीं है मैं जनता के दम पर चुनाव लड़ रहा हूं और चुनाव महज औपचारिकता है मेरी विजय निश्चित है क्योंकि लोकतंत्र में जनता जिसके साथ होती है विजय उसका ही होता है।बाईक सवार समर्थकों के साथ दरौंदा विधानसभा क्षेत्र के बंगरे के बारी, चैनपुर, घुरघाट, मोरवन सिसवन, भागर, कचनार, नंदामुड़ा समेत दरौंदा के लगभग सभी गांव में रैली के माध्यम से अपनी ताकत दिखाई।उन्होंने दरौंदा विधानसभा के वोटरों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।बता दे कि आज शाम पांच बजे उपचुनाव को लेकर प्रचार प्रसार थम रहा है जिसको लेकर सभी प्रत्याशी जी जान लगा कर चुनावी रैली कर रहे है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…