Siwan News

इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक समावेशन शिविर का हुआ आयोजन

परवेज अख्तर/सीवान :- बसंतपुर उप डाकघर के प्रांगण में वित्तीय समावेशन शिविर का आयोजन नाबार्ड एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में डाक कर्मी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए लोगों ने शिरकत किया इस कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन दीप प्रज्वलित कर अनुमंडलीय डाक निरीक्षक अरविंद कुमार रमन ने किया। अपने संबोधन में डाक निरीक्षक अरविंद कुमार रमन ने कहा कि डाक विभाग की सभी योजनाओं का विस्तृत रूप से गरीबों के कल्याण के लिए क्रियान्वयन किया जा रहा है। जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, जीवन ज्योति योजना, अटल पेंशन योजना ,सुकन्या समृद्धि योजना के साथ-साथ वित्तीय समावेशन के बारे में एवं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। पूर्व जिला पार्षद अवध किशोर सिंह के द्वारा प्रधानमंत्री द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में लोगों को बताया तथा सरकारी योजनाओं का लाभ डाक विभाग एवं पोस्ट पेमेंट बैंक से जुड़कर लेने की अपील की गई ।नाबार्ड के जिला प्रबंधक ने वित्तीय समावेशन पर प्रकाश डालते हुए भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने का संकल्प उपस्थित लोगों को दिलाया। वहीं इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के वरिष्ठ शाखा प्रबंधक सुशील कुमार ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के सभी बारीकियों की जानकारी दी गई। उपस्थित जनसमूह को दी तथा लोगों को बैंक से जुड़ने की अपील की, कार्यक्रम के समापन के पश्चात धन्यवाद ज्ञापन किया गया। इस मौके पर वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार एलडीएम नरेंद्र जी नाबार्ड के डीडीएम आफताबउद्दीन एवं पूर्व जिला पार्षद अवध किशोर सिंह क्षेत्रीय प्रबंधक विपुल कुमार बीके प्रसाद समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे इस अवसर पर सैकड़ों लोगों का इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा खाता खोला गया।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026