बड़ी खबर

POK में भारत ने किया एयर स्ट्राइक, निशाने पर आतंकी ठिकाना

नई दिल्ली: आतंकियों के खिलाफ जोरदार एक्शन में आई मोदी सरकार ने एक बार फिर से पाकिस्तान में छिपे बैठे आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है. पीओके में भारत ने एक बार फिर से बड़ी कार्रवाई की है. भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया है.

भारत की तरफ से पीओके में एक बार फिर से एयर स्ट्राइक की खबर इस वक्त सामने आ रही है. सेना प्रमुख के नरवणे ने पहले ही साफ कर चुके हैं कि पाकिस्तान में छिपे आतंकी उनके निशाने पर हैं और भारत में घुसपैठ करने वाले कोई भी आतंकी बच कर वापस नहीं जा पाएंगे. भारत की तरफ से पीओके में आतंकियों के लांच पैड पर एयर स्ट्राइक किया गया है. इसे पिंप्वाइंट स्ट्राइक के तौर पर देखा जा रहा है. समाचार एजेंसी पीटीआई के हवाले से आ रही खबर के मुताबिक भारतीय सेना की तरफ से अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है.

इससे पहले भी हो चुका है एयर स्ट्राइक

इससे पहले भी भारत ने पुलवामा हमले के बाद 26 फरवरी 2019 को पीओके में एयर स्ट्राइक किया था. एयर स्ट्राइक में वायुसेना के 12 मिराज-2000 फाइटर जेट ने बालाकोट में बम गिराए थे. इस एयर स्ट्राइक में दावा किया गया था कि 300 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे. इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया था.इस हमले को अमेरिका, फ्रांस समेत कई देशों ने भारत का सही कदम बताया था. 29 सितंबर 2016 को भी सेना के जवानों ने पीओके में तीन किमी अंदर जाकर आतंकियों के ठिकानों पर हमला किया था. इस हमले में करीब 50 आतंकी मारे गए थे. भारतीय सेना ने उड़ी में आर्मी कैंप पर हमले के खिलाफ एक्शन लिया था. आतंकियों के हमले में 18 जवान शहीद हो गए थे. अगस्त 2002 को पीओके में 3 से 4 किलोमीटर अंदर जाकर एयर स्ट्राइक कर आतंकी ठिकानों को बर्बाद किया था. संसद पर हमले के बाद यह यह एयर स्ट्राइक की गई थी.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026