सिवान में रेकी के बाद दिनदहाड़े लूटा गया इंडियन बैंक का ब्रांच

  • ब्रांच मैनेजर को कब्जे में लिया, ग्राहकों को बनाया बंधक
  • मैनेजर को हथियार दिखाकर पीटा, लूटकर भागे रुपये

परवेज अख्तर/एडिटर इन चीफ:
शहर के सबसे व्यस्ततम रोड राजेंद्र पथ स्थित इंडियन बैंक से अपराधियों ने दिनदहाड़े कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बनाकर करीब 20 लाख रुपए लूट लिया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि अपराहन करीब 1:30 बजे मांस के लिए लगाए करीब 5 हथियारों से लैस अपराधी ग्राहक के रूप में बैंक के अंदर प्रवेश किए. बैंक में प्रवेश करते ही एक अपराधी ने शाखा प्रबंधक चंदन कुमार सिंह को अपने कब्जे में लेकर अंदर तिजोरी के पास गया. एक अन्य अपराधी कैशियर अमित कुमार को अपने कब्जे में लिया. अन्य अपराधी ग्राहकों को एक तरफ करके बंधक बना लिया. शाखा प्रबंधक एवं कैशियर को अपने कब्जे में लेने के बाद अपराधी अंदर तिजोरी के पास गए तथा तिजोरी खुलवा कर तिजोरी के सारे बड़े नोट बटोर लिया.

ब्रांच मैनेजर को पीटा, लूटपाट करके भाग

शाखा प्रबंधक द्वारा जब अपराधियों का विरोध किया गया तो अपराधियों ने उनकी पिटाई भी की. उसके बाद अपराधियों ने कैश काउंटर पर रखें नोट भी बटोर लिया. करीब 10 मिनट तक बैंक में लूटपाट करने के बाद अपराधी आराम से निकल गए. अपराधियों के चले जाने के बाद बैंक कर्मियों ने पुलिस को सूचना दिया. पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा एसडीपीओ श्री जितेंद्र कुमार पांडे एवं नगर इंस्पेक्टर जयप्रकाश पंडित मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी लिया.

सीसीटीवी खराब, सुरक्षाकर्मी भी नहीं तैनात

एसपी ने बताया कि अभी बैंक के कर्मचारियों द्वारा लूट की रकम का आकलन किया जा रहा है. उन्होंने बताया कि लगभग 20 लाख से अधिक रुपए की लूट हुई है. शाखा प्रबंधक द्वारा बताया गया कि बैंक में सीसीटीवी काम नहीं कर रहा है तथा बैंक में कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं रखा गया है.

घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी मच गयी. घटनास्थल पर कई थानों की पुलिस समेत पुलिस अधीक्षक श्री शैलेश कुमार सिन्हा एवं एसडीपीओ श्री जितेंद्र कुमार पांडे भी पहुंच गए. एसपी ने घटना की जानकारी ली. घटनास्थल पर नगर थाना,मुफस्सिल थाना,महादेवा ओपी, सराय ओपी व पचरुखी थाने की पुलिस मौजूद दिखी.

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024