छपरा में अपराधियों ने पंचायत चुनाव की वोटिंग से एक दिन पहले अपराधियों ने मुखिया प्रत्याशी की गाड़ी पर फायरिंग की है। मंगलवार की सुबह रसूलपुर में चुनावी रंजिश में दिनदहाड़े मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह की गाड़ी पर फायरिंग की गई. इस फायरिंग की घटना में दो लोगों को गोली लगी है. जिसमें ड्राइवर रितेश पटेल उर्फ मारुति का घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मुखिया प्रत्याशी मिथलेश साह के भाई की स्थिति नाजुक है।
छपरा के रसूलपुर थाना के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में तीन हथियार बंद बाइक सवार अपराधियों ने इस घटना को दिनदहाड़े अंजाम दिया. बता दें रसूलपुर पंचायत से मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के प्रचार वाहन को रोक कर अपराधियों ने गोलीबारी की और चालक की गोली मारकर हत्या कर दी. वहीं वाहन पर सवार मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद गोली लगने से घायल हो गये हैं. बताया जाता है कि मुखिया प्रत्याशी रीता देवी के देवर मनोज प्रसाद अपनी पत्नी और महिलाओं के साथ अपने निजी वाहन पर सवार होकर अपनी भाभी के चुनाव प्रचार में जा रहे थे, इसी दौरान यह घटना हुई।
छपरा के रसूलपुर-चैनपुर सड़क पर रसूलपुर बाजार में हुई इस घटना के विरोध में नाराज लोगों ने सड़क को जाम कर दिया है और विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर जांच के लिए पहुंची है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…