परवेज अख्तर/सिवान : महाराजगंज की जनता को बढ़ते बिहार से रूबरू कराने के लिए जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बढ़ता बिहार-नीतीश कुमार कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम के तहत पांचवे दिन गुरुवार को पुखराज फाउंडेशन एवं सोशल अवेरनेस पटना ने महाराजगंज एवं गोरेयाकोठी प्रखंड के मोहन बाजार, धोबबलिया बाजार, रिसौरा बाजार, सिवहद बाजार, पचपकड़ी बाजार, छितौली बाजार, सैयदपुर बाजार, मझवलिया बाजार में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। नुक्कड़ नाटक में कलाकारों ने बिहार में शराबबंदी के फायदों से लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए गए कार्यों के साथ बिहार में शिक्षा की व्यवस्था में सुधार, शैक्षणिक, आर्थिक व सामाजिक विकास की चर्चा की। नुक्कड़ के माध्यम से कलाकारों ने जनता के बीच बिहार के बढ़ते और बदलते स्वरूप को भी पेश किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…