परवेज अख्तर/सिवान : लोकसभा 2019 में एनडीए बिहार में सभी 40 सीटों पर विजयी होगी।यह बातें विधायक हेमनारायण साह ने शनिवार को इंदौली गांव में वार्ड वासियों के साथ बैठक को संबोधित करते हुए कही।उन्होंने कहा कि इस बार महागठबंधन की हवा निकल जाएगी। इस बार केंद्र में एनडीए की सरकार बननी तय है। उन्होंने कहा कि बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गांव-गांव में नल जल, शौचालय,सड़क, बिजली का जाल बिछा दिया है। बिहार विकास के मामले में अन्य राज्यों से काफी आगे है। विधायक ने कहा कि अब बिहार के लोग अन्य प्रदेशों में अपनी पहचान बनाकर रह रहे हैं। बिहार की साख विदेश में भी देखी जा रही है। बैठक को वार्ड पार्षद पवन कुमार, पूर्व वार्ड पार्षद हरिशंकर आशीष,नपं के पूर्व उपाध्यक्ष रवींद्र कुमार, कृष्णा प्रसाद, रामेश्वर प्रसाद,वंशी मास्टर, ललन ठाकुर, अरुण यादव, सफीक माली, राजेंद्र प्रसाद, केदार यादव, रमाशंकर चौधरी, डॉ. जीतलाल शर्मा,अहमद हुसैन, सुरेंद्र यादव, बद्री प्रसाद आदि ने संबोधित किया।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…