परवेज अख्तर/सिवान: जिले के सभी पदाधिकारियों व कर्मचारियों की चल-अचल संपत्ति का ब्योरा जिले के वेबसाइट पर उपलब्ध हो जाएगा। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा 31 मार्च तक संपत्तियों का ब्योरा सार्वजनिक कर दिया जाएगा। इसके बाद एक क्लिक पर उनके चल-अचल संपत्तियों की जानकारी मिल जाएगी। वहीं अपनी चल अचल संपत्ति का ब्योरा नहीं जमा करने वाले पदाधिकारियों और कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई भी होगी।
बता दें कि समूह क, ख, एवं ग के पदाधिकारियों एवं कर्मियों को 15 फरवरी तक निर्धारित फार्मेट में चल व अचल संपत्तियों की जानकारी उपलब्ध करानी थी। वहीं संपत्तियों व दायित्वों का ब्योरा नहीं देने वालों का फरवरी माह के वेतन पर रोक लगाने का निर्देश दिया गया था। सामान्य प्रशासन विभाग ने सभी निकासी एवं व्ययन पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा है कि फरवरी 2023 का वेतन की निकासी करते समय यह अवश्य सुनिश्चित कर लें कि आय का ब्योरा दिया गया है या नहीं। हालांकि अब भी कई अधिकारी व कर्मचारी अपनी संपत्ति का ब्योरा जमा नहीं करा पाए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…