Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में प्लेटफॉर्म पर बंद डिस्प्ले के चालू होने से मिलने लगी ट्रेनों की जानकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
ए श्रेणी में शामिल सिवान जंक्शन पर कई दिनों से बंद एलईडी डिस्प्ले व कोच गाइडेंस सोमवार से चालू हो गया। चालू होने से ट्रेनों की जानकारी यात्रियों को अब मिलने लगी। जिसे यात्रियों ने थोड़ी से राहत की सांस ली। अधिकारियों के अनुसार स्पेशल ट्रेनों का नंबर फिडिग नहीं हो पा रही है जिस कारण एलईडी डिस्प्ले व कोच गाइडेंस बंद था। इससे सबसे अधिक परेशानी महिलाओं, बच्चों व बुजुर्गों को होती थी। ट्रेनों के ठहराव के दौरान उन्हें संबंधित बोगी ढूंढने में जद्दोजहद करनी पड़ती थी और यात्रियों को ट्रेन छूटने का डर बना रहता था।

जबकि व्यावसायिक ²ष्टि से बेहद महत्वपूर्ण सिवान जंक्शन है। जिसके कारण यहां पर वाई-फाई, स्वचालित सीढि़यां व लिफ्ट आदि सुविधाएं हैं। मगर यात्रियों की मूलभूत सुविधाओं में सुधार नहीं किया जा रहा हैं।बता दें कि रेलगाड़ियों की मौजूदा स्थिति प्रदर्शित करने वाला एलईडी डिस्प्ले करीब दो माह से अधिक समय से बंद था। ट्रेनों का समय जानने के लिए यात्रियों को परेशान होना पड़ रहा था वहीं प्लेटफार्म पर लगे कोच गाइडेंस शोपीस बनकर रह गए था। यात्रियों को ट्रेनों की प्लेटफॉर्म पर किस जगह कौन सा कोच लगेगा, उसकी जानकारी नहीं मिल पा रही।

कहते है अधिकारी

स्पेशल ट्रेनों का नंबर फिडिग न होने से यह बंद था। फिडिग कर इसको चालू कर दिया गया है।

गणेश यादव, डीसीआइ।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026