Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान में किसान चौपाल में दी गई कृषि योजनाओं की जानकारी

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के विभिन्न प्रखंडों में शुक्रवार को किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान किसानों को कृषि संबंधित जानकारी दी गई तथा इसका लाभ उठाने के लिए जागरूक किया गया। किसान चौपाल में कृषि संबंधित मिलने वाले अनुदान, कम लागत में अधिक उत्पादन, उत्तम किस्म के खाद-बीज, खेतों की जोताई, सिचाई आदि की जानकारी दी गई तथा इसके लिए किसानों को जागरूक किया गया।जानकारी के अनुसार, बड़हरिया प्रखंड के बहादुरपुर पंचायत के रघुनाथपुर गांव में कृषि समन्वयक गुड्डू श्रीवास्तव व किसान सलाहकार अनिल प्रसाद की देखरेख में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया प्रतिनिधि जीवनारायण यादव तथा संचालन संजय कुमार साह ने की। सहायक तकनीकी प्रबंधक सतीश सिंह ने कृषि योजनाओं के साथ आत्मा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

साथ में जैविक खेती, जैविक कीटनाशक, घोपड़ास, नीलगाय से बचाव एवं दवा बनाने के बारे में भी जानकारी दी गई। प्रखंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. सतीश कुमार ने मुर्गी पालन, बागवानी योजना अंतर्गत केला, पपीता, आम, लीची तथा सिचाई अंतर्गत ड्रिप स्प्रिंकलर आदि के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं कृषि समन्यवक संजय कुमार साह ने फसल अवशेष के प्रबंधन के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा फसल अवशेष जलाने से होने वाली हानि के बारे में बताया। गुड्डू श्रीवास्तव ने कृषि यंत्रीकरण के अंतर्गत दिए जाने वाले अनुदान यंत्र जैसे हैप्पी सीडर, रोटरी मल्चर, रीपर कम बाइंडर, स्ट्रा रीपर, पैडी थ्रेशर, इलेक्ट्रिक पंप सेट आदि यंत्रों के अनुदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस मौके पर वार्ड सदस्य शिवशंकर साह, मुन्ना श्रीवास्तव, सुजायत मियां, संजय कुमार साह, संजीव सिंह, विजय कुमार सिंह, किसान सलाहकार अनिल प्रसाद, राकेश गिरि, शेखर कुमार, संजय चौधरी, बिगुल कुमार, रमेश कुमार गिरि, बच्चा लाल प्रसाद, किसान मुस्तफा ढपाली, साहिब रजा भी, मुस्तकिम मियां, नईम अंसारी, अली रजा मियां, रमेश चौधरी, अजय चौधरी, हरदेव राम, प्रमोद साह,हरे राम साह, सुग्रीव महतो, बालेश्वर महतो, फुल देव चौधरी, राजेंद्र महतो, सभापति महतो, शंभू महतो, कमलावती देवी, पार्वती देवी, चुनमुन देवी, सुमन देवी आदि किसान उपस्थित थे।

वहीं बसंतपुर प्रखंड के सूर्यपुरा पंचायत के उत्क्रमित मध्य विद्यालय करचोलिया करहीं कला परिसर में शुक्रवार को उपमुखिया नन्हें ठाकुर की अध्यक्षता में किसान चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें केंद्र सरकार तथा राज्य सरकार द्वारा दी जा रही कृषि योजनाओं की जानकारी तथा मिलने वाले अनुदान को बताया गया। इसके अलावा मत्स्य पालन, खस की खेती करने की जानकारी देते हुए इससे होने वाले फायदे को बताया गया। इस मौके पर कृषि पदाधिकारी अजय झा, कृषि समन्वयक अरविद कुमार उपाध्याय, अनु प्रिया, मो. आरिफ, किसान सलाहकार सुरेंद्र राम, किसानों में बसंत सिंह, गंगा राय, परमेश्वर ठाकुर, विजय कुमार, प्रमोद कुमार आदि मौजूद थे।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026