Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

घायल दूसरे परीक्षार्थी के रीढ़ की हड्डी में चोट

परवेज अख्तर/सिवान : मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के सिवान-मैरवा मुख्य मार्ग पर स्थित भंटापोखर गांव के समीप गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चपेट में आने से इंटरमीडिएट की परीक्षा देने जा रहे साइकिल सवार इंटर के परीक्षार्थी की मौत हो गई। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। मृत छात्र की पहचान जीरादेई थानाक्षेत्र के ठेपहां पूर्वांचल निवासी हरिश्चंद्र गोंड़ के 18 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल छात्र उसी गांव के राम ईश्वर साह का 17 वर्षीय पुत्र मनीष कुमार है। मनीष के रीढ़ की हड्डी में चोट है। जिसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। घटना के संबंध में मृत छात्र के पिता हरिश्चंद्र गोंड़ ने बताया कि दोनों ठेपहां स्थित राजवंशी देवी उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज में इंटरमीडिएट के छात्र हैं। गुरुवार की सुबह 7:30 बजे राहुल साइकिल से सूता मिल के समीप स्थित राजदेव सिंह कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा देने के लिए जा रहा था। रास्ते मे उसका मित्र मनीष मिला, जिसे राहुल ने अपने साथ ले लिया। दोनों ज्योहीं भंटापोखर गांव के पास पहुंचे थे कि तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने उन्हें धक्का मार दिया। जिससे दोनों सड़क पर गिर गए। स्थानीय लोगों की सहायता से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान राहुल की मौत हो गई। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने परिजनों को दी। सूचना पाकर परिजन रोते बिलखते सदर अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने राहुल के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।

दो भाइयों में छोटा था राहुल

सड़क दुर्घटना में मृत छात्र राहुल दो भाइयों में छोटा था।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026