परवेज अख्तर/सिवान : शहर के जेपी चौक पर मंगलवार को इंसाफ पार्टी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर अमर्यादित टिप्पणी का आरोप लगा पुतला दहन किया। जिलाध्यक्ष उपेंद्र सहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने महागठबंधन में शामिल पार्टियों को सड़क छाप होने की संज्ञा दी है वह मुख्यमंत्री को शोभा नहीं देता है। उन्होंने सिर्फ महागठबंधन मेें शामिल पार्टियों को ही नहीं बल्कि पूरे जमात को ही सड़क छाप कहा है। उनके इस वक्तव्य को पूरा निषाद समाज विरोध करता है। मुख्यमंत्री को अपने इस व्यक्तव्य को वापस लेना होगा। पुतला दहन करने वालों में सुनील निषाद, जगदीश निषाद,उमाशंकर निशाद, संतोष सहनी, कपिलदेव निषाद,भीम सहनी, शंकर सहनी, बिहारीलाल सहनी,सीताराम सहनी, छोटेलाल सहनी, प्रमोद बिंद, प्रदीप सहनी,प्रमोद बिंद, प्रदीप महतो, प्रमोद सहनी, लालू सहनी, मुकेश सहनी आदि शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…