बांका: जिले के बौंसी थाना परिसर में शनिवार को महिला स्टाफ क्वार्टर में आग लग गई। इस आगलगी से कमरे में रखा हुआ पूरा सामान जलकर खाक हो गया। वहां रखे हथियार भी जल गए। मामले के बाद थाना परिसर में हड़कंप मच गया। जानकारी मुताबिक, शार्ट सर्किट से आग लगी, जिसने पूरे कमरे को अपनी चपेट में ले लिया। एक इंसास, रायफल व सौ से अधिक गोली नष्ट होने की बात निकलकर साने आ रही है।
मौके पर बौंसी अंचल एवं बाराहाट अंचल के दो दमकल वाहन कर्मियों द्वारा करीब आधा घंटे में आग पर पूरी तरह से काबू पाया। आग महिला पुलिस क्वार्टर की दूसरी मंजिल पर लगी है। इस घटना में एक इंसास व एक एसएलआर राइफल के साथ कमरे में रखे नगदी दस हजार रुपये, कपड़ा, बर्तन, गोली सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया।
बताया कि महिला सशस्त्र पुलिस बल सिंपी कुमारी एवं पुष्पा कुमारी सुबह पूजा करने के लिए गई थी। इसी दौरान कमरे में बिजली की शार्ट सर्किट की वजह से आग लग गई। देखते ही देखते एक सौ राउंड इनसास की गोली एवं 10 राउंड एसएलआर की गोली के साथ छह मैगजीन जिसमें पांच इंसास व एक एसएलआर का मैग्जीन जलकर राख हो गया। अगलगी की इस घटना से थाना परिसर में अफरातफरी मच गई। मौके पर आला अधिकारी भी पहुंचे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…