✍️परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में मंगलवार को स्वास्थ्य प्रबंधक अलाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री मातृत्व सुरक्षित अभियान के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इसमें एएनसी जांच करवाने के लिए असांव, आंदर, जयजोर, तियाय, जमालपुर, पतार, अर्कपुर, कटवार समेत आदि गांव की गर्भवती महिलाओं की भीड़ उमड़ी।
वहीं डा.पंकज कुमार चौरसिया व मलयमारूति मिश्रा द्वारा सभी गर्भवती महिलाओं की बारी बारी से जांच की गई। इस संबंध में स्वास्थ्य प्रबंधक ने बताया कि विशेष शिविर लगाकर गर्भवती महिलाओं का बीपी,स्वास्थ्य, हिमोग्लोविन,एचआइवी की जांच की गई। इस दौरान सतीश कुमार,संतोष कुमार,नीरज कुमार,मधुरेंद्र कुमार समेत आदि कर्मी उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…