आंदर: जल निकासी नहीं होने से सड़क पर जमा नाले का पानी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर प्रखंड के असांव-जीरादेई मुख्य सड़क पर असांव पीएनबी बैंक से असांव गोड़ टोली में 15 वर्ष पूर्व बने नाले की मरम्मत और नए नाले का निर्माण नहीं होने से नाले का गंदा पानी सड़क पर बह रहा है। इस कारण सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं रहने के कारण हमेशा सड़क पर गंदा पानी बहता रहता है। नाले के गंदा पानी सड़क पर बहने से लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। पंचायतों में नाले की सफाई की योजना नहीं रहने के बावजूद प्रत्येक वर्ष पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा नाले की सफाई के नाम पर लाखों खर्च किए जाते हैं, लेकिन उसे धरातल पर नहीं उतारा जा रहा।

इस कारण स्थिति जस की तस बनी हुई है। वार्ड स्तर पर मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना से गली-नाली के लिए पक्के नाले का निर्माण तो किया गया, लेकिन योजना के अंतर्गत मानकों का पालन नहीं हो रहा है। मानकों को ताक पर रखकर निर्माण कार्य किए जाने से अधिकांश नाले की स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रखंड क्षेत्र में कई नाले तो बनने के बाद ही टूटने लगे हैं। संबंधित अधिकारियों, जनप्रतिनिधि व संवेदक की लीपापोती के कारण मानकों को ताक पर रखकर कार्य किया गया। इसको लेकर जांच कराने के बाद भी कोई ठोस नतीजे निकल कर सामने नहीं आ रहे हैं। नाला जाम रहने के कारण हल्की वर्षा होते ही सड़क पर गंदा पानी बहने लगता है।

नाला में कचरे के भर जाने के कारण सड़क नाले के रूप में परिवर्तित होते जा रहा है। आए दिन रोजाना कोई ना कोई राहगीर गिरकर घायल हो जाता है। असांव बाजार जाने के लिए लोगों को सोचना पड़ता है। इस सड़क पर साइकिल एवं बाइक से किसी तरह आवागमन कर लेते हैं लेकिन पैदल चलना मुश्किल हो चुका है। नाला जाम रहने का बड़ा कारण यहां के लोग नाले में कूड़ा-कचरा डाल देते हैं। इससे नाला पूरी तरह जाम हो गया है। इस संबंध में बीडीओ कुणाल कुमार ने बताया कि जल्द ही इस समस्या के निदान करा दिया जाएगा। इसकी तैयारी की चल रही है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026