परवेज अख्तर/सिवान: आंदर थाना क्षेत्र के जयजोर स्थित हनुमान मंदिर के समीप रविवार की शाम एक बाइक पर सवार अज्ञात तीन बदमाशों ने बंदूक का भय दिखा तथा मारपीट कर एक युवक से बाइक की चाबी, मोबाइल एवं छह हजार रुपये छीन ली और फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित दुकानदार जयजोर निवासी संतोष कुमार यादव ने थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। उसने आरोप लगाया है कि रविवार की शाम करीब सात बजे आंदर स्थित अपनी दवा दुकान बंदकर अपनी बाइक से घर लौट रहा था।
तभी जयजाेर गांव स्थित हनुमान मंदिर के समीप एक बाइक पर सवार तीन अज्ञात बदमाश आए और बाइक में धक्का देकर गिरा दिए तथा बंदूक का भय दिखा बाइक की चाबी, मोबाइल तथा जेब से छह हजार रुपये निकाल छीन लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने मेरे साथ मारपीट भी की। सभी बदमाश चेहरा ढके हुए थे इससे उनकी पहचान नहीं हो सकी। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि आवेदन मिला है। मामले की जांच की जा रही है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…