परवेज अख्तर/सिवान: जिले के आंदर थाना क्षेत्र के राजकीय प्राथमिक विद्यालय कोदैला में शनिवार की रात चोरों ने विद्यालय का ताला काट करीब पांच हजार की संपत्ति की चोरी कर ली तथा कुछ सामान को क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने प्रधानाध्यापक को दी। इसकी सूचना मिलते ही प्रधानाध्यापक राजेश कुमार सिंह रविवार को विद्यालय पहुंचकर चोरी की घटना का जायजा लिया और इसकी सूचना थाने को दी। सूचना मिलते ही एसआइ रूबी कुमारी आर्या दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच घटना की जानकारी ली तथा कार्रवाई का आश्वासन दिया।
प्रधानाध्यापक ने बताया कि चोरों ने विद्यालय का ताला काटकर एफएलएन किट (फाउंडेशनल लिटरेसी एंड न्यूमरेसी) की चोरी कर ली। इसकी कीमत ढाई हजार रुपये है। वहीं चोरों द्वारा कुछ अन्य सामान की भी चोरी गई है तथा अन्य सामान को क्षतिग्रस्त कर इधर-उधर फेंक दिया गया है। उन्होंने कहा कि किट की चोरी समेत करीब पांच हजार रुपये की संपत्ति की क्षति हुई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष कुमार वैभव ने बताया कि गश्ती दल पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। चोरों की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…