परवेज अख्तर/सिवान:
जिले के आंदर प्रखंड के पतार गांव में बीती रात झोपड़ी में बंधी दो भैस और एक भैंस के बछड़े को चोरों ने चुरा लिया. इस संबंध में पतार निवासी रामा साह ने बताया कि रोज की तरह रात दो भैस और एक उसके बछड़े को घर के पास के झोपड़ी में बांधने के बाद दरवाजा बंद कर घर में सोने चले गये. सुबह जगे और पशुओं को चारा देने पहुचे तो देखा कि दरवाजा खुला हुआ है और तीनों पशु नहीं है.
उसके बाद आस पास के लोगों से पूछ ताछ कर बहुत खोजबीन की. लेकिन कुछ पता नही चलने पर अगले दिन 22 दिसंबर को थाना में पशु चोरी के खिलाफ आवेदन दिया गया.पीड़ित ने बताया कि भैंस के दूध बेचकर घर के परिवार का रोजी रोटी का गुजारा हो जाता था. लेकिन पशु चोरी हो जाने के बाद उन्हें काफी परेशानी होगी.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…