Categories: छपरा

छपरा जेपी विवि के निरीक्षण दल ने किया विभिन्न कॉलेजों का दौरा

छपरा: जयप्रकाश विश्वविद्यालय क्षेत्रान्तर्गत छपरा जिले में संबद्धता के लिए आवेदन करने वाले कालेजों की जांच विश्वविद्यालय द्वारा गठित जांच दल द्वारा की गई। मंगलवार को छपरा जिले के सोनपुर प्रखंड के अंतर्गत आवेदन करने वाले कालेजों की जांच की गई। इस क्रम में सोनपुर के पंडित उज्ज्वल मिश्र कॉलेज, सिपाही सिंह गोपाल गिरी कॉलेज सहित कई कालेजों की जांच की गई। संबद्धता के लिए बिहार सरकार के पोर्टल और जयप्रकाश विश्वविद्यालय में आवेदन करने वाले कालेजों की जांच विश्वविद्यालय द्वारा गठित टीमों द्वारा की जा रही है। आवेदन करने वाले छपरा, सीवान एवं गोपालगंज जिला के कॉलेजों के कागजात की जांच और उपलब्ध संसाधनों के भौतिक जांच के लिए दो अलग-अलग टीमें गठित की गई हैं।

छपरा जिले वाली टीम के संयोजक विज्ञान डीन प्रो. उदय अरविंद, विश्वविद्यालय के सीसीडीसी प्रो. हरिश्चंद्र, नोडल ऑफिसर प्रो. सरफराज और सहायक राजेश पाण्डेय शामिल हैं। यह टीम प्रतिदिन कई कालेजों का निरीक्षण कर रही है। टीम द्वारा कालेजों के दस्तावेज तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं सहित भूमि, भवन, पुस्तकालय, प्रयोगशाला, खेल मैदान आदि की जांच की जा रही है।

विश्वविद्यालय के पीआरओ ने बताया कि जिन कालेजों ने आवेदन किया है उनके दस्तावेज की जांच और भौतिक सत्यापन के बाद कमिटी अपनी रिपोर्ट विश्वविद्यालय को सौंपेगी। इसके बाद इस रिपोर्ट को विश्वविद्यालय के सीनेट सहित विभिन्न विधायी निकायों में रखा जाएगा। वहां से इसके पारित होने के बाद बिहार सरकार को एतदनुसार अनुशंसा भेज दी जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026