परवेज अख्तर/सिवान :- जिले के गोरेयाकोठी के प्रखंड विकास पदाधिकारी रघुवर प्रसाद ने 22 पंचायत के वार्ड सदस्यों को पत्र लिखकर 28 अगस्त को सीधा प्रसारण के लिये टीवी की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है. विदित है कि सूबे के मुखिया नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी सात निश्चय योजना का उद्घाटन 28 अगस्त को होना है. उद्घाटन कार्यक्रम का प्रसारण विभिन्न चैनलों के माध्यम से किया जाएगा. पत्र के माध्यम से सभी वार्ड सदस्यों को निर्देशित किया गया कि पेयजल योजनाओं की नजदीक या अधिक बारिश होने की स्थिति में नजदीकी सरकारी भवन में अनिवार्य रूप से टीबी की व्यवस्था की जाए.
ताकि उद्घाटन का सीधा प्रसारण आम जनता भी देख सके. सभी उद्घाटन स्थल पर एक बोर्ड की व्यवस्था होगी. बोर्ड पर योजनाओं का नाम, वर्ष प्राकलित, राशि, अभिकर्ता के रूप में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति का नाम, एवं वार्ड सदस्य का नाम अंकित होगा. इस बोर्ड का अनावरण वार्ड सदस्यों के द्वारा मुख्यमंत्री के अभिभाषण के बाद किया जाएगा. इसमें लगने वाली निर्माण राशि वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति समिति के निधि से किया जाएगा.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…