परवेज अख्तर/सिवान : जिलाधिकारी के कार्यालय में सारण आयुक्त नर्वदेश्वर लाल व डीआइजी विजय वर्मा ने संयुक्त रूप से आगामी लोक सभा चुनाव की तैयारियों व भूमि विवाद से संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कहा कि सिवान संवेदनशील जिला है, इसको लेकर पर्याप्त पुलिस बल की आवश्यकता होगी। संघ पेट्रोलिंग एवं बॉर्डर चेकिंग नियमित करने की जरूरत है। सीसीए व 107 की अधिक से अधिक कार्रवाई हो। सभी बूथों पर बुनियादी सुविधाओं का ध्यान रखा जाए। चुनाव से पहले वंचित बूथों पर सुविधा उपलब्ध कराई जाए। मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराएं। चुनाव कर्मियों को सुदृढ़ प्रशिक्षण पहले ही दे दिया जाए। ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी नहीं हो। साथ ही चुनाव संबंधित अन्य तैयारियों को ससमय पूरा करें। महिला मतदाता एवं दिव्यांग मतदाता के लिए विशेष सुविधाओं का प्रचार प्रसार शुरू किया जाए, ताकि अधिक से अधिक महिला व दिव्यांग मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें। बैठक में एसडीएम अमन समीर, एडीएम विधुभूषण चौधरी, डीडीसी सुनील कुमार, डीएसओ संतोष कुमार झा सहित आठों विधान सभा के एआरओ शामिल थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…