Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सेल्फ आइसोलेशन को विद्यालय चिह्नित करने का निर्देश

परवेज अख्तर/सिवान : बीडीओ आलोक कुमार ने मंगलवार को प्रखंड शिक्षा
पदाधिकारी निलम सिन्हा को पत्र भेजकर पंचायतों में सेल्फ आइसोलेशन के लिए
निकटतम सरकारी विद्यालय को चिह्नित करने को कहा है। उन्होंने जिलाधिकारी
के पत्र का हवाला देते हुए कहा है कि कोरोना वायरस के चलते विभिन्न
राज्यों से बड़ी संख्या में बिहार वासियों के वापस आने की सूचना प्राप्त
हो रही है। यदि आने वाले व्यक्तियों को गांव में ग्रामीणों द्वारा भारी
विरोध किया जाता है और इनका गांव या घर में प्रवेश संभव नहीं हो पाता है
तो गांव या घर के निकटतम सरकारी विद्यालयों में ऐसे लोगों के ठहरने की
व्यवस्था होगी, जहां आइसोलेशन में वे रह सकें। ऐसे विद्यालय में विद्युत,
जल, शौचालय आदि की सुविधा और स्वच्छ परिसर होना चाहिए। उन्होंने प्रखंड
शिक्षा पदाधिकारी को जिलाधिकारी के आदेश के मुताबिक ऐसे विद्यालयों को
चिह्नित कर अग्रेतर कार्रवाई सुनाश्चित करने को कहा है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026