दरौंदा

दरौंदा में 102 विद्यालय को नामांकन प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश

परवेज़ अख्तर/सिवान:- नव उत्क्रमित मध्य विद्यालयों में नामांकन का विहित प्रपत्र प्रत्येक सप्ताह विभाग को देना था, लेकिन 102 नव उत्क्रमित मध्य विद्यालयों द्वारा प्रपत्र नहीं दिए जाने पर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है। इस संबंध में बीईओ राजकुमारी ने बताया कि दारौंदा के नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय नंदा टोला, नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय कौथुआसारंगपुर, नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय बालबगरा, नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय शेरही, नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय जलालपुर कचहरी एवं नव उत्क्रमित मध्य विद्यालय पिनर्थु कला है।

उन्होंने बताया कि आंदर में -2, बडहरिया-14, बंसतपुर 2, भगवानपुर हाट-3, गोरेयाकोठी -12, गुठनी -4, हसनपुरा-7, हुसैनगंज-7, लकड़ी नबीगंज-1, महाराजगंज-5, मैरवा-3, नौतन-2, पचरुखी- 8, रघुनाथपुर-2, सिसवन-4, सिवान सदर -8, जीरादेई -5 सहित कुल 102 विद्यालय द्वारा गत सप्ताह एवं इस सप्ताह द्वारा विभाग को प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं कराया गया है। इस मामले में माध्यमिक शिक्षा के निदेशक के पत्रांक 1259 के आलोक में 102 विद्यालयों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। निर्धारित समय सीमा के अंदर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का दिशानिर्देश जारी किया गया है।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026