Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

चुनाव के पूर्व जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले में तीन नवंबर को विधानसभा चुनाव होना है। ऐसे में अधिकतर मतदान केंद्र सरकारी स्कूल परिसर में ही स्थापित हैं। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी अवधेश कुमार ने मतदान केंद्रों पर आवश्यक उपलब्ध कराने के लिए सभी बीईओ, प्रखंड साधन सेवी, संकुल समन्वय, हेडमास्टर व विभाग के कनीय अभियंता को निर्देश दिया है। इसमें मतदान केंद्रों पर पेयजल, रैंप, शौचालय, विद्युत, उपस्कर, लाइट, हेल्प डेस्क आदि की व्यवस्था करने को कहा है। इसमें लापरवाही बरती गई तो संबंधित कर्मियों पर निर्वाचन कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि मतदान केंद्रों पर उक्त सभी सुविधाएं समय उपलब्ध हो जानी चाहिए।

इसके लिए संबंधित अधिकारी व कर्मी इस कार्य में जुट जाएं। कोषांग में इनको किया गया है प्रतिनियुक्तजिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार पांडेय के निर्देशानुसार इन सुविधाओं को ससमय उपलब्ध कराने के लिए शिक्षा विभाग में एक कोषांग का गठन किया गया है। इसमें सहायक अभियंता हैदर अली, सहायक साधन सेवी रंजीत कुमार, कार्यक्रम सहायक अजय पंडित, कनीय अभियंता अभिमन्यु सिंह, डाटा इंट्री ऑपरेटर वेद प्रकाश सिंह को प्रतिनियुक्त किया गया है। इन सभी कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि इसकी निगरानी कर दस अक्टूबर तक कार्य को पूरा करना सुनिश्चित कराएं।

 

 

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024