Siwan News in Hindi ( सिवान की ताज़ा खबरें )

सिवान के हसनपुरा में आधे-अधूरे नल जल को शीघ्र चालु करने की दी हिदायत

परवेज़ अख्तर/सिवान:
जिले के हसनपुरा प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ दीपक कुमार सिंह ने गुरुवार को लहेजी व तेलकथु पंचायतों चल रहे विभिन्न योजनाओं अर्थात नल जल, पंचायत सरकार भवन, प्रधान मंत्री आवास योजना की जांच की.  लहेजी व तेलकथु पंचायत में बन रहे पंचायत सरकार भवन की ले आउट की जांच की. जहां कार्य प्रगति पर मिला.  साथ ही लहेजी में  वार्ड नंबर 1, 2, 3 में नलजल योजना की जांच की. जांचोंपरांत एक नंबर वार्ड में नलजल अधुरा होने पर शीघ्र चालु करने को कही. तत्पश्चात आवास लाभूकों यथा दुर्गावती, कमलावती व आरती को मिले आवास की जांच की. जहां सही पाया गया. उसके बाद तेलकथु पंचायत के वार्ड 2, 3, 4, 5, 6,11 की नलजल योजना की जांच की.

जिसमें कुछेक बिजली सप्लाई नहीं होने से बंद मिले.जिसके शीघ्र ही बिजली सप्लाई लेकर चालु करने की हिदायत दी. तेलकथु वार्ड नंबर 5 व 6 में हमेशा पानी नहीं मिलने व लिकेज होने की लोगों ने बीडीओ से शिकायत की. बीडीओ श्री सिंह ने अनुरंक्षक की डाट फटकार कर पाईप को ठीक कराते हुये सदैव पानी उपल्ब्ध कराने को कही. इस दौरान उन्होंने घर घर जाकर लोगों से पूछा कि पानी मिलता है कि नहीं.  वहीं टड़िला व तेलकथु में आवास लाभूकों की जांच की. जिसमें एक लाभूक रामनाथ यादव द्वारा आवास में अनियमितता की शिकायत की. जिस पर बीडीओ श्री सिंह ने कहा कि जांच कर कार्रवाई की जायेगी. मौके पर जेई बलिंद्र पंडित, एकाउंटेट इरशाद अली, मुखिया राजेश ठाकुर, मुखिया प्रतिनिधि नकूल यादव, अवास सहायक ओमप्रकाश राम आदि उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026