परवेज़ अख्तर/सिवान:
एसपी अभिनव कुमार के निर्देश पर बुधवार को सिवान-छपरा मुख्य मार्ग के लीला साह के पोखरा के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान दर्जनों वाहनों की जांच की गई। जिन वाहनों के दस्तावेज पूरे नहीं मिले ऐसे वाहनों के चालान किए गए। इसके अलावा मुंह पर मास्क नहीं लगाने पर लोगों पर जुर्माना लगाया गया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश से वाहन जांच अभियान चलाया गया। जांच के दौरान वाहनों की जांच की गई। इनमें दस्तावेज नहीं मिलने वाले वाहनों के चालान किए गए। वहीं बिना मास्क लोगों को 500 रुपये की रसीद काट कर जुर्माना लगाया गया।
इस दौरान जांच किए गए वाहनों का पूरा विवरण एक रजिस्टर में नोट किया गया, इसमें वाहन नंबर, मालिक का नाम पता और कहां से आया कहां जाएगा आदि जानकारी ली गई। चेकिग अभियान का मुख्य उद्देश्य आपराधिक किस्म के लोग गाड़ी में अवैध हथियार रख कर चलते हैं उनको पकड़ना या वाहन कहीं किसी चोरी या अन्य वारदात में तो सम्मिलित नहीं है। इसलिए सभी वाहनों के नंबर रजिस्टर में लिखे गए हैं। अब इन नंबरों का दर्ज एफआइआर से मिलान किया जाएगा जो कि पिछले दो वर्षों से चोरी हुई है और बरामद नहीं हो पाए हैं।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…