Categories: पटना

बीच सड़क पर चलती बाइक में लगी आग, सकते में आए राहगीर, फिर चालक ने ऐसे बचाई जान

हाजीपुर: बिहार के वैशाली जिले के हाजीपुर में बीच सड़क पर चलती बाइक में आग लग गई. आग लगते ही बाइक धू-धू कर जलने लगी. इधर, चलती बाइक में आग लगा देख अन्य राहगीर सकते में आ गए. बाइक चालक जिसकी बाइक में आग लगी थी, वो आनन फानन किसी तरह बाइक से नीचे उतरा और बाइक खड़ी कर आग बुझाने की कोशिश में जुट गया. चालक सड़क किनारे गड्ढे में भरा पानी हेलमेट में लेकर जलती बाइक पर उड़ेलने लगा. लेकिन उसकी कोशिश कुछ खास कामयाब नहीं हुई और बाइक जलकर राख हो गई.

हेलमेट में पानी भरकर उड़ेला

आग की लपटें इतनी तेज थी कि बाइक चालक बाइक पर रखा सामान भी ना ले सका. बस जैसी तैसे जान बचाकर भागा. अब इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जानकारी अनुसार घटना मंगलवार की है, जहां हाजीपुर के बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर स्टेशन रोड में एक बाइक में लगी आग को बुझाने के लिए ड्राइवर हेलमेट में पानी भरकर बाइक पर उड़ेलते दिख रहा है.

घर लौट रहा था बाइक सवार

वायरल वीडियो में दिख रहे बाइक चालक की पहचान नागमणि कुमार के रूप में की गई है. घटना के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि वे अपनी बाइक से हाजीपुर से वापस अपने घर चांदपूरा जा रहे थे. इसी दौरान बिदुपुर बाजार से अक्षयवट राय स्टेशन जाने वाली मुख्य सड़क पर अचानक बाइक में आग लग गई. आग कैसे लगी इसका पता उसे भी नहीं चला. स्थानीय लोगों द्वारा शोर मचाने के बाद उसने किसी तरह बाइक से कूदकर जान बचाई.

गौरतलब है कि गर्मियों के दिन में अक्सर बाइक में आग लगने की घटना सामने आती है. कई बार इंजन गर्म होने या गाड़ी में अधिक पेट्रोल होने की वजह से ऐसा हो जाता है. पेट्रोल लीक होना भी एक कारण है.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025