परवेज अख्तर/सिवान:- राज्य खाद्य निगम के गोदामों के जांच के संबंध में जिला प्रशासन के आला अफसरों के निर्देश के बावजूद भी गोदाम प्रबंधक के विरोध के कारण गोदाम की जांच नहीं हो सकी। जिला अधिकारी के निर्देश पर राज्य खाद्य निगम के गोदाम का भौतिक सत्यापन करने पहुंचे अधिकारी बगैर जांच किए ही वापस लौट गए। इस संबंध में सूत्रों की माने तो सहायक गोदाम प्रबंधक से सत्यापन को पहुंचे पदाधिकारी बार-बार गोदाम खोलने के लिए कह रहे थे लेकिन सहायक गोदाम प्रबंधक द्वारा गोदाम को नहीं खोला गया ।जिसके कारण जांच दल को बिना जांच किए ही लौटना पड़ा। गोदान की जांच नहीं होने और गोदाम प्रबंधक द्वारा बार-बार गोदाम की चाबी नहीं होने और गोदाम नहीं खोले जाने को लेकर स्थानीय लोगों समेत पदाधिकारियों में भी गोदाम के खाद्यान्न स्टाक में गड़बड़ी का कयास लगाया जा रहा है ।उल्लेखनीय है कि जिलाधिकारी द्वारा राज्य खाद्य निगम के सभी गोदामों की जांच का आदेश देते हुए विभिन्न अधिकारियों को इसके लिए प्रतिनियुक्ति की गई थी।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…