✍️परवेज़ अख्तर/सिवान:
एमएच नगर थाने से शराब से भरी स्कॉर्पियो के गायब होने के मामले में पुलिस कप्तान शैलेश कुमार सिंहा ने एसडीपीओ फिरोज आलम को जांच का जिम्मा सौंपी थी । जहां बीते शनिवार को एसडीपीओ फिरोज आलम ने एम एच नगर थाना पहुंचकर इस मामले को गंभीरता से जांच की। थाने में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी खंगाला गया। जिसमें कई बड़े राज खुले हैं।इस मामले में थाना प्रभारी समेत कई अधिकारियों पर गाज गिरने की संभावना है।
हालांकि आलाधिकारी इस मामले पर अभी कुछ भी बोलने से इंकार कर रहे हैं। जांच के बाद कारवाई की बात केवल कर रहे हैं।गौरतलब हो कि बुधवार की रात्रि इसी थाने के बलेथरी गांव स्थित पुल के पास से शराब से भरी काले रंगडीएल 4 सी एन बी 2294 हल्का काले रंग के स्कॉर्पियो को पुलिस ने बरामद कर थाना लाई।लेकिन अगले दिन गुरुवार को यह गाड़ी थाने से गायब मिली। जहां सुनने में आ रहा है कि मोटी रकम लेकर थानेदार द्वारा शराब की वाहन को रफा-दफा कर दिया गया है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…