सिवान के शेख़ मोहल्ला में इस्माइल रब्बानी ने 8 वर्ष की उम्र में पूरी की कुरान की शिक्षा

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के शेख़ मोहल्ला में गुलाम रब्बानी के 8 वर्षीय पुत्र इस्माइल रब्बानी ने बहुत कम उम्र में कुरान शरीफ की शिक्षा पूरी कर एक इतिहास रच दिया है। इस मुबारक मौके पर शेख मोहल्ला में गुलाम रब्बानी के घर पर दस्तारबंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें दर्जनों की तादाद में मोहल्ले वासियों ने शरीक होकर इस्माइल रब्बानी और गुलाम रब्बानी को बधाइयां दीं।

बच्चे के उस्ताद हाफिज वसीम ने इस कार्यक्रम के अवसर पर कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार देना हर मां बाप का फर्ज है और कुरान शरीफ की तालीम अगर बचपन से ही दी जाए तो बच्चे में अच्छा चारित्रिक विकास संभव हो पाता है। उन्होंने कहा कि इस्माइल रब्बानी एक निजी विद्यालय में पहली कक्षा का छात्र है और उसने बहुत कम उम्र में ही जिस प्रकार कुरान शरीफ की तालीम में रुचि दिखाई है इससे यह जाहिर होता है कि वह दीनी तालीम हासिल करते हुए जल्द ही हाफिज-ए-कुरान बन जाएगा। मौके पर उपस्थित लोगों ने इस्माइल रब्बानी के उज्जवल भविष्य की कामना की और उसे ढेर सारी बधाइयां दीं।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026