छपरा: हम खुद को चाहे जितना शिक्षित होने और तरक्की करने का दावा करें, लेकिन प्यार के मामले में आज भी हम बहुत पिछड़े हैं. इतने पिछड़े की हमारे पुराने ख्याल प्यार करने वालों की जान ले लेते हैं. हाल के दिनों में छपरा में ऐसे कई मामले सामने हैं जब जमाना प्यार का दुश्मन बन गया और प्रेमियों को अपनी जान देकर इसकी कीमत चुकानी पड़ी है.
पहला मामला मांझी थाना क्षेत्र का है जहां 9 जनवरी को डूमरी गांव में चंदन साह नामक युवक की लाठी डंडों से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई. चंदन का कसूर सिर्फ इतना था कि उसने गांव के दबंग परिवार की बेटी से भागकर प्रेम विवाह किया था. चंदन की पत्नी के गर्भवती हुई तो वह वापस गांव लौट आया. उसने सोचा कि अब मामला ठीक हो जाएगा, लेकिन लड़की के परिजनों को गुस्सा अब भी शांत नहीं हुआ था. चंदन और उसकी पत्नी ज्योति देवी को गांव के दबंगों ने सरेआम पीटा, जिससे चंदन की मौत हो गई जबकि ज्योति की हालत गंभीर बनी हुई है. इस मामले में पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
दूसरे मामले में 10 जनवरी को तरैया में एक छात्रा ने फांसी लगा ली, क्योंकि गांव के एक युवक से उसका प्रेम संबंध था, जिसका पता उसके पिता को चल गया. इसके बाद पिता ने बेटी को बहुत ज्यादा भला- बुरा कहा इससे परेशान होकर लड़की ने फांसी लगाकर जान दे दी. इतना ही नहीं लड़की ने एक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने लिखा, ‘ सॉरी मां पापा-इस पाप को गंगाजल से भी नहीं धो पाउंगी. आप जैसा समझते हैं मैं वैसी नहीं हूं. 16 साल की युवती के द्वारा लिखे इन अंतिम शब्दों ने उसके अंदर की बेबसी को दर्शाया है’ पुलिस इसे प्रेम प्रसंग में की गई आत्महत्या मान रही है. लेकिन, आरती के परिजनों का कहना है कि छेड़खानी से तंग आकर उसने आत्महत्या की है.
तीसरी घटना भी 10 जनवरी को ही हुई है. इसमें दिघवारा में एक विवाहिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली क्योंकि गांव के एक युवक से उसके प्रेम संबंध थे, जिसका पता उसके पति को चल गया था. शकुंतला ने इसके बाद काफी दिन तक पति की प्रताड़ना झेलती रही, लेकिन बाद में उसने आत्मघाती कदम उठा लिया और अपनी जिंदगी को ही खत्म कर लिया. इस मामले में मृतक शकुंतला के पति ने उसके प्रेमी पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन पुलिस इन आरोपों को गलत बता रही है.
चौथी घटना इसुआपुर में सामने आई है. यहां प्रेम संबंधों को लेकर एक महिला की हत्या कर दी गई. ये सभी मामले 24 घंटे के भीतर ही प्रतिवेदित हुए हैं, जिसके कारण सारण पुलिस परेशान है. सारण के एसपी संतोष कुमार भी मानते हैं कि हाल के दिनों में आपसी संबंधों को लेकर उलझनें बढ़ी हैं और इससे जुड़े अपराध भी बढ़ रहे हैं. एसपी का कहना है कि प्यार करना गुनाह नहीं है, लेकिन इन संबंधों के बीच बढ़ रही उलझनों के कारण बढ़ रहे अपराध निश्चित तौर पर चिंताजनक हैं.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…