Categories: छपरा

धार्मिक और सामाजिक आयोजनों के दौरान लाऊडस्पीकर बजाने के लिए अनुमति लेना अनिवार्य: जिलाधिकारी

छपरा: ध्वनि प्रदूषण के कारण उत्पन्न परेशानियों के देखते हुए जिलाधिकारी राजेश मीणा के द्वारा आदेश जारी किया गया है कि विभिन्न तरह के धार्मिक और सामाजिक आयोजनों में प्रयुक्त होने वाले लाऊडस्पीकर का प्रयोग हेतु सक्षम प्राधिकार से अनुमति निश्चित रुप से प्राप्त कर लें। अन्यथा यदि आयोजकों द्वारा किये गये आयोजन से विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने पर सारी जिम्मेवारी आयोजकों की मानी जाएगी और उनके विरुद्ध विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। आदेश में स्पष्ट रुप से बताया गया है

कि किसी भी बड़े आयोजन, सभा, गोष्ठी के आयोजन के लिए सक्षम प्राधिकार से विधिवत अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य है। समक्ष प्राधिकार का यह दायित्व है कि आयोजन की प्रकृति को देखते हुए विधिमान्य शर्तों के अधीन आयोजन की स्वीकृति प्रदान करें ताकि विधि व्यवस्था की समस्या नहीं उत्पन्न होने पाये।

आदेश में लाऊडस्पीकर एक्ट-1955 के प्रावधानों का सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया है। ताकि ध्वनि प्रदुषण के कारण अध्ययनरत छात्रों के पढ़ाई पर, बीमार एवं वृद्ध व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव न पड़े, साथ ही सरकारी कार्यों के निष्पादन कें व्यवधान न पड़े ।

 

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026