Jiradei News in Hindi

जीरादेई विधानसभा क्षेत्र में महागठबंधन को पछाड़ना आसान नहीं, सेंधमारी कर वैतरणी को पार करने में लगी हुई है एनडीए गठबंधन !

परवेज़ अख्तर/सिवान:

नूर-ए- हक सम्मे इलाही को बुझा सकता है कौन, जिसका हामी हो खुदा उसको मिटा सकता है कौन…!!

यह उक्त पंक्तियां पढ़ने में थोड़ा सा अटपटा जरूर लगता होगा। लेकिन यह समझ से परे नही है। यहां महागठबंधन के प्रत्याशी कामरेड अमरजीत कुशवाहा है। जो फिलहाल अभी जिले के एक चर्चित कांड में जेल के सलाखों में हैं। लेकिन यहां की जनता उनके नामांकन के दिन ही पूरी मुस्तैदी के साथ यह मुंड बना चुकी है कि हम सभी लोग यहां गंगा जमुनी एकता का मिसाल कायम करते हुए भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ राजेंद्र प्रसाद की धरती को कलंकित होने नहीं देंगे। तथा कामरेड अमरजीत कुशवाहा को भारी मतों से जीता के जीरादेई विधानसभा क्षेत्र को बिहार के मानचित्र पर रखकर उनका नाम रौशन कर देंगे। यहां बताते चलें कि इस विधानसभा क्षेत्र से जदयू के वर्तमान विधायक रमेश सिंह कुशवाहा हैं।

जिनको पार्टी ने इस बार के विधानसभा चुनाव में इन्हें अपना सिंबल देने से वंचित रखा है। तथा इस विधानसभा क्षेत्र से एनडीए गठबंधन की ओर से श्रीमती कमला कुशवाहा को अपना प्रत्याशी घोषित कर चुनावी मैदान में उतारा है। उधर सीवान ऑनलाइन न्यूज के सर्वेक्षण में यह बात सामने उभर कर आ रही है कि इस विधानसभा क्षेत्र में सीधा मुकाबला महागठबंधन बनाम एनडीए गठबंधन के बीच होना तय माना जा रहा है। इस विधानसभा क्षेत्र में एनडीए गठबंधन के प्रत्याशी द्वारा तरह-तरह के तरक़ीब को अपना कर सेंधमारी कर बैतरणी को पार करने में लगे हुए है। जबकि महागठबंधन के प्रत्याशी जिले में एक चर्चित राजनीति के मंझे हुए  खिलाड़ी के रूप में इनकी पहचान है। जो फिलहाल अभी जेल में बंद हैं। इसके पूर्व में भी वे विधानसभा चुनाव में अपना भाग्य आजमा चुके हैं। और मामूली अंतर उन्हें हार का मूंह देखना पड़ा हुआ था।बहरहाल चाहे जो हो फिलहाल इस तरह की स्थिति विधानसभा क्षेत्र में कायम रही तो लोगों द्वारा कही गई बातें कायम रह जाएगी।

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026