Siwan News

आईटीबीपी जवान की पत्नी ने दर्ज कराई प्राथमिकी

परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गुठनी के चकिया गोली कांड में घायल दुर्गानाथ तिवारी की बहू रीना देवी ने स्थानीय थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें अपने पति, गोतनी, गोतनी के बेटे एवं बेटी को आरोपित किया है। वहीं दूसरी ओर घटना में गोली से घायल दुर्गानाथ तिवारी ने सदर अस्पताल में नगर पुलिस के समक्ष अपना फर्दबयान दिया है जो संवाद प्रेषण तक स्थानीय थाने को प्राप्त नहीं हो सका था। थानाध्यक्ष ने रीना देवी के आवेदन पर थानाकांड संख्या 104/18 धारा 498,307,34 भादवि तथा 27/30 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया है। रीना देवी ने जिन लोगों को आरोपित किया है उनमें पृथ्वीनाथ तिवारी, गौरव उर्फ गोलू तिवारी, सीमा देवी एवं सीखा कुमारी शामिल हैं। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और घायल का फर्दबयान आता है तो उनकी भी प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे पुलिस चकिया गांव की हर गतिविधि पर नजर रखे हुए है।[sg_popup id=”5″ event=”onload”][/sg_popup]

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026