Siwan News

जगतपुरा चौमुखा गांव अतिक्रमण हटाने गए सीओ को खदेड़ा

परवेज अख्‍तर/सिवान:- जिले के लकड़ी नबीगंज प्रखंड के जगतपुर पंचायत के जगतपुर चौमुखा गांव में सोमवार की दोपहर सार्वजनिक तालाब पर अतिक्रमित स्थान से अतिक्रमण हटाने पहुंचे सीओ को अतिक्रमणकारियों ने खदेड़ दिया। अतिक्रमणकारियों की संख्या ज्यादा देख सीओ वहां से वापस लौट गए। इधर इस मामले की चर्चा पूरे गांव में आग की तरह फैल गई। पूरी रात गांव के चौक चौराहों पर इसी बात की चर्चा होती रही। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जगतपुर चौमुखा गांव में लगभग 50 वर्ष से अधिक से समय से चार कट्ठा जमीन में तालाब है। इस तालाब के पश्चिम दिशा की ओर की जमीन को गांव के दारोगा प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रसाद तथा सुमन देवी आदि ने अतिक्रमण कर लिया है जबकि दक्षिण दिशा की ओर से मिलन सिंह, राघव सिंह, मणिभूषण सिंह,अरविंद सिंह, अमित कुमार आदि ने अतिक्रमण किया है और उत्तर एवं पूरब में कुछ खाली जमीन है। इसको लेकर ग्रामीणों ने कई बार वरीय अधिकारियों से शिकायत की थी लेकिन कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीण नाराज थे। इसी सिलसिले में सीओ एक पक्ष के मिलन सिंह की शिकायत पर सीओ वहां पहुंचे थे और अतिक्रमण हटवाने की बात कही। जिस पर एक पक्ष के दारोगा प्रसाद, प्रमोद प्रसाद, इंस्पेक्टर प्रसाद आदि ने आपत्ति जताई और नोटिस देकर आगे की कार्रवाई करने की बात कही। इसको लेकर सीओ और अतिक्रमणकारियों के बीच बकझक होने लगी। थोड़ी देर में वहां अतिक्रमणकारियों की संख्या ज्यादा होने के कारण सीओ को वापस लौटना पड़ा। सीओ के जाने के बाद सभी अतिक्रमणकारियों का कहना था कि सीओ ने अन्य अतिक्रमणकारियों से मोटी रकम लेकर बिना नोटिस के कार्रवाई करना गलत था।

कहते हैं सीओ

जांच को मैं गया हुआ था। पूछताछ के क्रम में एक पक्ष के कुछ लोगों द्वारा आपत्ति जताई गई। जिसके बाद तीनों पक्षों को कागजात सहित कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। रुपये लेकर कार्रवाई का आरोप निराधार है। तीनों पक्षों के कागजात की जांच के बाद अगली कार्रवाई होगी।
पंकज कुमार
सीओ, लकड़ीनबीगंज

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026