परवेज़ अख्तर/सीवान:- जिले के गोरियाकोठी प्रखंड के जामों बाजार के हॉस्पिटल चौक के समीप दलित बस्ती में शनिवार की अहले सुबह भारत रत्न बाबा साहेब डॉo भीमराव अम्बेडकर की 127 वीं जयंती बड़े ही धूम-धाम से मनाया गया। इस दौरान बाबा साहेब के फ़ोटो पर लोगों ने माल्यापर्ण किया।तथा उनके जीवनी पर प्रकाश डाला। इस दौरान जयंती के मौके पर एक भब्य झांकियां के साथ रैली भी निकाली गयी। रैली के दौरान उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब अमर रहे, जय भीम, जय भीम ,हमे आजादी चाहिए आदि नारे भी लगाये ।जिससे पूरा इलाका गुजयमान हो गया।यह रैली जामों चौक से गफ्फार मोड़ ,गंगाहाता, जामों पोखरा ,जलालपुर आदि स्थानों से होते हुए निकला जिसमे सैकड़ो दलित समुदाय वर्ग के लोग तथा कई राजनीती पार्टी के लोगों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके बिशेष रूप से प्रभु राम,प्रयाग राम,बिरेन्द्र राम, हरेन्द्रराम, नन्दकोशोर राम, कमेश्वर राम,अरुण राम, अभय राम, शोनू राम, ज्योतिष राम, अमित राम, सिपाही राम, समेत सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित थे।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…