परवेज अख्तर/सीवान : मैरवा- सिवान मुख्य मार्ग के गंडक कॉलोनी के निकट जाइलो सवार बदमाशों ने एक ट्रैक्टर को रोक कर उसके चालक समेत दो लोगों का अपहरण गुरुवार को कर लिया। अपहृत बचाव के लिए शोर मचाते रहे। लेकिन आसपास के लोग कुछ समझ पाते इसके पहले वे दोनों को अपनी गाड़ी पर बैठा कर गुठनी मोड़ की तरफ लौट गए। आसपास के लोग यह सब देख सन्न रह गए। सब कुछ चंद मिनटों में हुआ। जाइलो सवार इतनी जल्दी बाजी में थे कि उस पर से उतरा एक व्यक्ति वहीं छूट गया। बाद में वह भी रेलवे लाइन की तरफ फरार हो गया। अपहरण के पहले ट्रैक्टर चालक समेत सवार दोनों व्यक्ति की जायलो से उतरे लोगों ने जमकर डंडे से पिटाई की। बताया जा रहा है कि जायलो पर आधा दर्जन लोग सवार थे। वे मुंह बांधे हुए थे।
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…
सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…
सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…
पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…
परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…