परवेज अख्तर/सिवान : 10 माह बाद सऊदी अरब में कैद युवक अपने घर पहुंचा। युवक के सकुशल वापसी से परिजनों में खुशी की लहर है। जानकरी के मुताबिक जीरादेई थाना क्षेत्र के चांदपाली निवासी सिफतुल्लाह उर्फ गोरख नेता का पुत्र गुलाम एहिया आर्थिक तंगी के चलते सऊदी अरब कमाने गया था। सऊदी अरब के जुबैल में वह मजदूरी करता था। युवक के पिता ने बताया कि किसी बात को लेकर एक पाकिस्तानी मजदूर से हाथापाई हो गई। गुलाम को वहां की पुलिस जेल में बंद कर दी। सिफतुल्लाह ने बताया कि एमएलसी केदारनाथ पांडेय के प्रयास से मेरा बेटा सकुशल घर वापस आ गया। गुलाम के घर वापसी पर उसकी मां नजमा खातून ने अल्लाह की शुक्रिया अदा की है। गुलाम के भाई, बहनों सहित गांव के लोगों में खुशी का माहौल है तथा सभी एमएलसी पांडेय को बधाई दी है।
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…