हसनपुरा में शॉट बाउंड्री नाइट क्रिकेट के फाइनल में जलालपुर विजयी

परवेज अख्तर/सिवान: जिले के हसनपुरा प्रखंड के अरंडा स्थित क्रिकेट ग्राउंड पर शुक्रवार को नाइट टूर्नामेंट का फाइनल मैच फाइनल शेखपुरा बनाम जलालपुर के बीच खेला गया. शेखपुरा की टीम ने पहले टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवरों के मैच में 65 रनों के लक्ष्य दिया. जवाब में उतरी जलालपुर की टीम 9 वे ओवर में मैच जीत लिया. इस मैच के मैन ऑफ द मैच जलालपुर के नदीम को दिया गया.जबकि मैन ऑफ द सीरीज शेखपुरा के ताजु को दिया गया.

इसके पूर्व मुख्य अतिथि राजद नेता मुन्ना शाही व प्रखंड अध्यक्ष शारिक इमाम ने फीता काटकर व दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर टॉस कराकर खेल का शुभारंभ किया गया. इसके पहले सेमीफाइनल मैच खेला गया. जिसमें पहले सेमीफाइनल में जलालपुर ने हसनपुरा को हराया था. जबकि शेखपुरा ने गोपालपुर को हराकर फाइनल में पहुंची थी. इस टूर्नामेंट का संयोजक समस्त अरंडावासी थे. मैच का अम्पायर अरमान, अरमान 2, स्कोरर प्रिंस, कमेंटेटर नाहिद व उमेर थे. इसके संचालक अरमान अली, बिट्टू अली, गुफरान अली, अरबाज अली, रिजवान अली, मोहम्मद तौसीफ, मिथुन कुमार, नजराना, वसीम,  सैफ, अफसर सहित सैकड़ों दर्शक उपस्थित रहे.

Siwan News

Recent Posts

सिवान: सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन खत्म, मरीज बैरंग लौटे

सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…

September 14, 2026

सिवान: महाराजगंज में रैयतों की समस्या पर किसान संघ का आंदोलन, 17 सितंबर से अभियान

सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…

September 14, 2026

सिवान: 14 से 19 सितंबर तक ऋण वसूली शिविर, बकाया जमा नहीं करने पर कार्रवाई

सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…

September 14, 2026

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026