परवेज अख्तर/सिवान: जामो बाजार थाना क्षेत्र व गोरेयाकोठी प्रखंड के अधीन बरहोगा परसोतिम पंचायत के बीरा टोला गांव रविवार देर शाम बिजली का तार टूटने से एक अधेड़ जहां बुरी तरह से झुलस गया, वहीं घटना में एक बकरी की झुलसने से मौत हो गइ. जानकारी के अनुसार गांव के जगदीश साह(55) देर शाम बाहर बंधे गाय को वहां से हटाकर अंदर ले जा रहे थे. इसी क्रम में ग्यारह हजार वोल्ट बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया.
चपेट में आने से जगदीश साह के पैर वाला भाग बुरी तरह झुलस गया. आनन-फानन में उन्हें नजदीक के एक डॉक्टर के पास ले जाया गया. प्राथमिक उपचार कर गंभीर स्थिति देखते हुए उन्हें सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. वहीं तार टूटकर गिरने की घटना में एक बकरी के भी झुलसने से मौत की सूचना है.स्थानीय लोगों ने बताया कि जहां तार टूटकर गिरा, वहां से कुछ ही दूरी पर एक वैवाहिक कार्यक्रम भी था. यह महज संयोग रहा कि कोइ बड़ी घटना नहीं हुई.
पटना / सिवान। बिहार में बाढ़ का संकट गंभीर बना हुआ है। आपदा प्रबंधन विभाग…
सिवान। सदर अस्पताल में एंटी-रेबीज वैक्सीन (एआरवी) का स्टॉक खत्म होने से शुक्रवार को जानवरों…
सिवान। महाराजगंज प्रखंड के रैयतों को राजस्व विभाग से जुड़ी समस्याओं को लेकर भारतीय किसान…
सिवान। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय ने जिले में छह दिवसीय ऋण वसूली शिविर का आयोजन…
पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…
मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…