जामो बाजार: दो गाड़ियों की टक्कर में आठ घायल, तीन की स्थिति गंभीर

परवेज़ अख्तर/सिवान: जामो थाना क्षेत्र के गेहूंआ पेट्रोल के पास चार अक्टूबर की देर शाम दो गाड़ियों के बीच आमने-समाने की टक्कर में आठ लोग गंभीर रूप में घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से सभी को सदर अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। जबकि तीन की स्थिति गंभीर को देख डाक्टर ने पटना रेफर कर दिया।घायलों की पहचान छपरा जिले के दरियापुर थाना क्षेत्र के बरुआ निवासी कृष्णा साहनी, रोशन कुमार, नीरज कुमार, धीरज कुमार, मनोज साहनी, रामबाबू महतो शामिल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो और कार अनियंत्रित होकर एक दूसरे में टकरा गई। इसमें स्कॉर्पियो के दाहिने का हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। जबकि कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गया। वहीं कार में दबे लोगों को स्थानीय लोगों की मदद से काफी देर तक रेस्क्यू करके बाहर निकाला गया। इधर घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची थाना की पुलिस ने सभी पीड़ितों को लेकर बाहर निकाल। घायल कृष्ण कुमार ने बताया कि वह अपने परिवार के लोगों के साथ कार में सवार होकर शहर मेला घूमने आए थे। लौटने के दौरान अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने उनकी कार में जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

Siwan News

Recent Posts

बिहार मौसम अपडेट: 19 जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50km/h की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

पटना: बिहार में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ली है। मौसम विभाग ने…

May 11, 2026

मैरवा: कबीरपुर में गैस रिफिलिंग नियमों को लेकर फूटा ग्राहकों का गुस्सा, आंदोलन की चेतावनी

मैरवा (सीवान): कबीरपुर स्थित गायत्री इंडेन गैस एजेंसी पर रविवार को उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा…

May 11, 2026

सिवान: हत्या मामले में फरार आरोपित को पुलिस ने पकड़ा

सिवान: पचरुखी थाने की पुलिस ने शुक्रवार की सुबह भवानी मोड़ के समीप से हत्या…

January 25, 2025

खुशखबरी: सिवान से वाराणसी सिटी तक चलेगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेन

सिवान जंक्शन से महाकुंभ स्पेशल ट्रैन यात्रियों के लिए चलेगी, रेलवे ने यात्रियों की सहूलियत…

January 13, 2025

बिहार में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई, नया कानून पास

पटना: बिहार में अब सरकारी जमीन, मकान और अन्य संपत्तियों पर अवैध कब्जा करने वालों…

November 28, 2024

सिवान: हनुमान मंदिर में की गई आरती, हुआ प्रसाद वितरण

परवेज अख्तर/सिवान: शहर के सिसवन ढाला लक्ष्मीपुर हनुमान मंदिर में मंगलवार की देर संध्या श्रीमाता…

August 21, 2024